आज से भारत में चार नए लेबर कोड लागू

वेज कोड, 2019 (वेतन संहिता)
इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड, 2020 (औद्योगिक संबंध संहिता)
सोशल सिक्योरिटी कोड, 2020 (सामाजिक सुरक्षा संहिता)
ऑक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशंस कोड, 2020 (व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य स्थिति संहिता)

श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मोदी सरकार की गारंटी, हर मजदूर के लिए सम्मान। आज से देश में नए श्रम कानून लागू हो गए हैं।

सभी श्रमिकों के लिए समय पर न्यूनतम वेतन की गारंटी
युवाओं को नियुक्ति पत्र की गारंटी
महिलाओं के लिए समान वेतन और सम्मान की गारंटी
40 करोड़ श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा की गारंटी
निश्चित अवधि के कर्मचारियों के लिए एक वर्ष के रोजगार के बाद ग्रेच्युटी की गारंटी
40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए नि:शुल्क वार्षिक स्वास्थ्य जांच की गारंटी
ओवरटाइम के लिए दोगुने वेतन की गारंटी
खतरनाक क्षेत्रों में श्रमिकों के लिए 100: स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी
अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार श्रमिकों के लिए सामाजिक न्याय की गारंटी

Narendra Modi
@narendramodi
श्रमेव जयते! आज मेरे श्रमिक भाई-बहनों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। हमारी सरकार ने चार लेबर कोड लागू कर दिए हैं। आजादी के बाद यह श्रमिकों के हित में किया गया सबसे बड़ा रिफॉर्म है। यह देश के कामगारों को बहुत सशक्त बनाने वाला है। इससे जहां नियमों का पालन करना बहुत आसान होगा, वहीं ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *