भैंस चराने गया बालक बरसात के पानी में डूबने से मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भंैस चराने गये बालक की गड्ढे में भरे बरसात के पानी में डूब जाने से जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना मऊदरवाजा के ग्राम महमदपुर करसान निवासी १० वर्षीय राजन पुत्र स्व0 सुनील सिंह सोमवार को अपनी भैंस को चराने गया था, तभी चराते समय पुल निर्माण के लिए खोदी गई मिट्टी से गड्ढा हो जाने पर बरसात का पानी भर गया। जिसमें वह जा गिरा और उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन पहुंच गये, जिनका रो-रेाकर बुरा हाल था। वहीं मृतक के बाबा फूल सिंह ने पुलिस को फौती सूचना देकर पोस्टमार्टम कराये जाने की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *