भाइयों में चले लाठी-डंडे व फावड़े, दो गम्भीर

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। भाइयों में जमकर लाठी-डंडा व फावड़ा चले। जिससे लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। नवाबगंज थाना अंतर्गत ग्राम बेग निवासी श्रीनिवास पुत्र खुशीराम अपने घर पर बैठे हुए थे उसी समय उनका भाई सर्वेश कुमार पुत्र खुशीराम आया और पानी के निकास को लेकर दोनों पक्षों में तकरार होने लगी। जिसमें सर्वेश कुमार एवं उसकी पत्नी ने श्रीनिवास व उनकी पुत्री प्रिया एवं सोनी को जमकर लाठी-डंडों व लात-घूसों से मारा पीटा एवं फावड़ा से काट डाला। जिससे श्रीनिवास के काफी गंभीर चोट आई। श्रीनिवास का सिर फट गया और दोनों हाथ कट गये। जब श्रीनिवास को उनके भांजे की बहू एकता पत्नी दीपू बचाने आई उसको भी मारा पीटा। इसकी सूचना मिलने पर हल्का प्रभारी राहुल कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे तब तक सर्वेश कुमार एवं उसकी पत्नी घर से भाग गयी थीं। श्रीनिवास एवं उसकी पुत्री प्रिया का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज में चल रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *