कायमगंज, समृद्धि न्यूज। प्रधान को दबंगों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। प्रधान ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। पुलिस ने दंबगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत जिजपुरा के ग्राम प्रधान सोवरन सिंह पुत्र राम प्रकाश ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि ग्राम औजन नगला में क्षेत्रीय लेखपाल आशीष वर्मा द्वारा सरकारी कार्य हेतु जल जीवन मिशन के तहत बनने वाली पानी की टंकी के सेकेण्ड बोर के लिए सरकारी जमीन चिंहित की गयी। उसके बाद गाँव के दबंग जबर सिहं पुत्र जगमोहन, गोविन्द, सददन पुत्रगण जबर सिंह, आलोक पुत्र कुलुप सिंह सभी निवासीगण औजन नगला थान कायमगंज ने फोन पर हमें गाली-गलौज कर दी और गोली मारने की धमकी दे रहे है। पुलिस ने पीडि़त कि तहरीर के आधार पर दबंगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। ——————–
