दबंगों ने दंपति को पीटा, पुलिस को दी तहरीर

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। दबंगों ने घर में घुसकर गर्भवती महिला व उसके पति को मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़ता ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गाँव नगला भूड़ जिराऊ निवासी प्रीती देवी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि दिनांक ६ जनवरी को उसका पति स्वामी शरन गाँव की पुलिया पर कायमगंज आने के लिए खड़ा था, तभी गाँव के प्रताप, दिवारी शराब पिये पुलिया पर खड़े थे और बेवजह उसके पति को गाली-गलौज करने लगे। जब उसके पति ने गाली-गलौज करने का विरोध किया, तो उक्त प्रताप व दिवारी ने स्वामी शरन के साथ लाठी-डन्डों से मारपीट कर दी। उसके बाद उसका पति चुपचाप वहां से चला आया। कुछ समय बाद उक्त प्रताप, दिवारी व उसका बड़ा भाई महादेव व प्रताप व दिवारी की पत्नियाँ प्रीती देवी के घर में लाठी-डन्डा लेकर घुस आये और 7 माह की गर्भवती प्रीती देवी के साथ मारपीट की। जिससे प्रीती देवी के शरीर में कई चोंटे आई। प्रीती देवी को आशंका है कि उसके पेट में चोट लगने से उसका गर्भ खतरे में पड़ सकता है। उपरोक्त दबंगों ने तमंचे से धमकाते हुए कहा कि अगर कहीं शिकायत की, तो जान से मार देंगे। उक्त लोग गुन्डा किस्म के व्यक्ति है। महादेव ने गाँव के ही एक व्यक्ति का लगभग 15 वर्ष पूर्व कत्ल कर दिया था। जिस वजह से प्रीती देवी के पति काफी डरे हुए हैं। पुलिस ने पीडि़ता गर्भवती महिला व उसके पति को मेडीकल परीक्षण के लिए सीएचसी भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *