बोले योजनाओं को धरातल पर लाने का कार्य करें
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड अधिकारी ने सचिवों की साप्ताहिक बैठक बुलायी। इस दौरान विकास कार्यों को सचिवों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जानकारी के अनुसार बुधवार को नवाबगंज विकास खंड कार्यालय पर विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान ने ग्राम पंचायत के समस्त सचिवों की साप्ताहिक बैठक बुलाई। बैठक के दौरान विकास कार्यों की समीक्षा की। जिसमें शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, फैमिली आईडी, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन तथा दिव्यांग पेंशन आदि पर चर्चा की गई। जिसमें समस्त ग्राम पंचायत के सचिवों को विकास खंड अधिकारी ने निर्देशित करते हुए बताया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में कार्यरत रहकर सरकारी योजनाओं को धरातल पर लाने का कार्य करें। जिससे कि आम जनमानस को इससे फायदा पहुंचे। जिसके लिए अधिकारी शासनादेश के अनुसार सभी अधिकारी वचनबद्ध हैं और सरकारी योजनाओं को धरातल पर लाकर कार्य करने के लिए अग्रसर हैं। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान, ग्राम पंचायत सचिव प्रमोद शुक्ला, बृजेश यादव, कुलदीप राजपूत, अनुपम बाजपेई, आकांक्षा सक्सेना, सुनील कुमार गौतम, प्रवीण कुमार, वेद प्रकाश, कामता प्रसाद पटेल तथा एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह बैठक में मौजूद रहे।
बीडीओ ने विकास कार्यों को लेकर सचिवों की बुलायी बैठक
