पीडि़तों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम से की शिकायत
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। मेरापुर थाना क्षेत्र के गाँव रमापुर दबीर निवासी अनूप पुत्र ऊजवीर सिंह, नारद, दिनेश, लाल सिंह, सियाराम सहित आदि पट्टाधारकों ने तहसील परिसर में पहुँचकर उपजिलाधिकारी अतुल कुमार को शिकायती पत्र देकर कहा है कि उन्हें पूर्व में गाटा संख्या 219 मि0 आवंटित हुआ था। जिसके क्रम में तहसीलदार विक्रम सिंह के आदेशानुसार राजस्व टीम व पुलिस टीम की मौजूदगी में दिनांक 25.०9.2025 को पक्की पैमाइश की गई। जिसमें सीमेन्ट के पोल व मेड़बन्दी कराई गई थी। बीती २९ सितंबर को समय लगभग 7.30 बजे सुबह को सहवीर पुत्र प्यारेलाल, राजपाल उर्फ प्यारेलाल पुत्र रामनिवास, धर्मपाल पुत्र रामनिवास, कुलदीप पुत्र वीरेन्द्र, वीरेन्द्र पुत्र जगराम, पुष्पेन्द्र पुत्र चहीतेलाल, उपेन्द्र पुत्र चहीतेलाल, अवरीश पुत्र सहवीर के साथ लगभग 20 लोग अन्य निवासी रमापुर दबीर हाथों में फावड़ा, लाठी-डन्डा व तमंचा लेकर आये और आते ही भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए हमारे नपे हुए पट्टों के पोल उखाडऩे लगे। जिसका मेरे द्वारा विरोध करने पर सभी लोग जान ले मारने की धमकी देते हुए हमला करने लगे और मेरी तरफ दौड़े। तब हम लोग वहाँ से जान बचाकर भाग आये। जिसकी सूचना मेरे द्वारा डायल 112 पुलिस व चौकी इन्चार्ज अचरा को दी गई। इसके बाद उपजिलाधिकारी से शिकायत की। एसडीएम कार्यवाही करने की बात कही।
दबंगों ने पट्टाधारकों के उखाड़े सीमेंट के पोल, विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटा
