नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। पड़ोसी खेत मालिक के द्वारा मेड़ काटने की सूचना पर पहुंचे पीडि़त को दबंगों ने गाली-गलौज किया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़त ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी केेे अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव दानियापुर हीरामन निवासी श्यामा चरण पुत्र देशराज ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका गांव के ही निकट खेत है। जिस पर पड़ोस के ही खेत मालिक मेड़ काट रहे थे। जिसकी सूचना पाकर पीडि़त खेत पर पहुंचा और मेड़ काटने का विरोध किया। जिस पर उपरोक्त लोग आगबबूला हो गये और गाली-गलौज करने लगे। जब पीडि़त ने गाली-गलौज करने से मना किया, तो दबंगों ने पीडि़त को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। जब पीडि़त का पुत्र बचाने पहुंचा, तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़त थाने पहुंचा और थाना पुलिस को गांव के ही नामजद आरोपी शैलेंद्र कुमार पुत्र देशराज तथा रिलेंद्र, अनुज कुमार पुत्र रिलेंद्र सहित अन्य आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी।
मेड़ काटने का विरोध करने पर दबंगों ने वृद्ध को पीटा
