नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। उधार के पैसे मांगने पर दबंगों ने दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और घायल का मेडिकल परीक्षण कराया।
थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी गुलफान पुत्र दीन मोहम्मद कस्बे के तिराहे पर अपनी परचून की दुकान चलाता है। आठ महा पूर्व मोनू पुत्र भागीरथ तथा भागीरथ पुत्र नामालूम सौदा उधार ली थी। जिसके पैसे आरोपी नहीं दे रहे थे। गुरुवार को जब पीडि़त ने अपने पैसे मांगे तो आरोपियों ने अपने दो-तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और घायल का मेडिकल परीक्षण कराया।
