फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जबरदस्ती जगह में ट्रैक्टर खड़ा करने से मना करने पर दबंगोंं ने घर में घुसकर महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
कोतवाली फतेहगढ़ द्विवसियापुर निवासी मीरा देवी पत्नी संतोष ने कोतवाली में दी तहरीर में दर्शाया कि 9 अगस्त को सुबह अपनी भैंस का दूध निकाल रही थी, तभी धीरू पुत्र सूरजपाल ट्रैक्टर लेकर आए और मेरी जगह में हल खड़ा करने लगाञ जिससे मेरी भैंस विदक गई। मना करने पर धीरू अपने घर से सूरजपाल, रामशरण मुन्नू सिंह को बुला लाया और घर के अंदर घुस आए मना करने पर मां बहन की भद्दी-भद्दी गालियां दी और कहा कि आज से मुंह दिखाने लायक समाज में नहीं रखेंगे और मुझे आंगन में गिरा लिया। सबने मिलकर मारा। जिससे काफी चोंटे आयी। पुलिस ने उपरोक्त लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
