कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा निवासी सत्यप्रभा पुत्री लक्की ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा कि बुधवार को करीब 11 बजे कन्हैया, कृष्णा, गोबिन्दा पुत्रगण सतीश, विट्टी पुत्री सतीश, पुत्र पुत्तूलाल निवासीगण पृथ्वी दरवाजा थाना कायमगंज के साथ गुलशन व दो अज्ञात व्यक्तियो द्वारा मेरे पिता लक्की, मेरी भाभी व मेरी छोटी बहिन को सभी लोगों ने दरवाजा तोडक़र घर में घुसकर मारापीटा। सबसे ज्यादा चोट मेरे पिता लक्की को आयी हैं। जो चोट के कारण मौके पर गिरकर बेेहोश हो गये। बेहोशी की हालत में पिता को कायमगंज नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आये। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
