दबंग ने स्कूल में घुसकर प्रधानाध्यापिका को दी धमकी

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। दबंग ने स्कूल में अध्यापिका के साथ गाली-गलौज किया। इस संदर्भ में पीडि़ता ने नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।प्राथमिक विद्यालय बबना की प्रधानाध्यपिका बीना कुमारी ने दिए गये प्रार्थना पत्र में दर्शाया कि वह प्राथमिक प्राथमिक विद्यालय में शनिवार दोपहर पढ़ा रही थी, तभी ग्राम बबना के ठा0 चंदे्रश आया और मेरे साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। विद्यालय का कार्य समाप्ति के पश्चात प्रधानाध्यापिका ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की मांग की। थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि तहरीर मिल गयी है मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *