Headlines

अखिल भारतीय लोधी महासभा की नगर इकाई का हुआ गठन

कंपिल, समृद्धि न्यूज। अखिल भारतीय लोधी महासभा की नगर इकाई का गठन किया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
जानकारी के अनुसार विगत दिनों लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम राजपूत ने कंपिल में रजनेश राजपूत को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया था। रविवार दोपहर एक गेस्ट हॉउस में जिलाध्यक्ष के निर्देश पर नगर अध्यक्ष रजनेश राजपूत ने जयवीर राजपूत, अभिनव, सुरजीत, विनोद को उपाध्यक्ष, पुष्पेंद्र, सुखवीर को महामंत्री, प्रसून, शिवम, अंशुल को मंत्री, मनोज राजपूत को कोषाध्यक्ष, अनुज राजपूत को मीडिया प्रभारी, दीपक राजपूत को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गयी। नगर इकाई का गठन किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *