फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पेशी पर आये दुष्कर्म के आरोपी की अचानक हालत बिगड़ गयी। पुलिस ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए डा0 राममनोहर लोहिया अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा के ग्राम काशीराम कालोनी हैवतपुर गढिय़ा निवासी गोपाल दुष्कर्म के मामले में जेल में निरुद्ध है। जिसे मंगलवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय पेशी पर लाया गया था, तभी अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। यह देख पुलिस कर्मियों ने आनन-फानन में उपचार के लिए डा0 राममनोहर लोहिया अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। जहां कुछ घंटे उपचार चलने के बाद स्थिति सामान्य होने पर पुलिस ने आरोपी को लेजाकर जेल में दाखिल किया।
