गड्डा खोदने का विरोध करने पर ठेकेदार ने दी जानमाल की धमकी

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। योजना हर घर नल से जल के तहत पाइप लाइन के लिए खोदे जा रहे गड्ढे का विरोध करने पर ठेकेदार से युवक का विवाद हो गया। इस दौरान ठेकेदार ने युवक को धमकी दी कि ड्रिल मशीन से पेट फाडक़र जान से मार देंगे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ठेकेदार मौके से फरार हो गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई।थाना क्षेत्र के ग्राम ख्वाजा अहमदपुर कटिया निवासी राजवीर पुत्र जानकी प्रसाद ने ठेकेदार शरद पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा कि घर के पास में ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा पाइप लाइन डलवाए जाने के लिए गड्ढा खोदा जा रहा था। जब मैंने कुछ देर बाद गड्ढा खोदने को कहा तो ठेकेदार अक्रोशित हो गया और गाली गलौज कर तत्काल गड्ढा खोदने की बात कहने लगा। समझाये जाने के बावजूद भी ठेकेदार नहीं माना और दबंगई पर उतारू हो गया। इस दौरान उसने ड्रिल मशीन से पेट फाडऩे की धमकी दी। सूचना डायल ११२ पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ठेकेदार जानमाल की धमकी देकर भाग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *