समृद्धि न्यूज। व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब एएनआई ने अमेरिका की ओर से रूसी रसायनों और उर्वरकों के आयात के बारे में पूछा तो ट्रंप ने कहा, मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता। हमें इसकी जांच करनी होगी।
#WATCH | Responding to ANI's question on US imports of Russian Uranium, chemical fertilisers while criticising their (Indian) energy imports', US President Donald Trump says, "I don't know anything about it. I have to check…"
(Source: US Network Pool via Reuters) pic.twitter.com/OOejcaGz2t
— ANI (@ANI) August 5, 2025
भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। भारत पर अगले 24 घंटे में टैरिफ में भारी बढ़ोतरी का दावा करने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यह नहीं पता कि रूस के साथ अमेरिका व्यापार करता है या नहीं, एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, मुझे इस संबंध में कुछ भी नहीं पता, मुझे इसकी जांच करनी पड़ेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी दिए जाने के बाद नई दिल्ली की ओर से रूस के साथ व्यापार करने का हवाला दिए जाने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता, मैं इसकी जांच करूंगा, लेकिन हम इस बारे में आपसे बात करेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले हफ्ते भारतीय आयातों पर 25 फीसदी टैरिफ और जुर्माने की घोषणा की, जबकि टैरिफ लागू किए जाने को लेकर बातचीत अभी जारी है। राष्ट्रपति की ओर से पहले इसकी समयसीमा 1 अगस्त तय की गई थी, जिसे एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया था।
बाद में ट्रंप ने नई दिल्ली द्वारा रूस से सैन्य उपकरण और तेल खरीदने के कारण टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी और भारत को श्चीन के साथ रूस का सबसे बड़ा ऊर्जा खरीदार बताया। राष्ट्रपति ट्रंप के भारी टैरिफ लगाने की बात कहे जाने पर पलटवार करते हुए, भारत ने रूस से अमेरिका के आयात की ओर इशारा किया।
