मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को जनपद न्यायाधीश ने स्मृति चिन्ह देकर दी विदाई

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। न्यायायलय के मनोरंजन कक्ष में दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ शाखा की तरफ से 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त हो चुके मुख्य प्रशासनिक अधिकारी शैलेन्द्र कुमार शुक्ला का विदाई समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश विनय कुमार तृतीय, विशिष्ट अतिथि अपर जिला जज प्रथम विष्णु चन्द्र वैश्य, अपर जिला जज द्वितीय महेन्द्र सिंह चतुर्थ के साथ अन्य समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। जनपद न्यायाधीश ने उनकी प्रभावी कार्यशैली पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मुख्य प्रशासनिक अधिकारी शैलेन्द्र कुमार शुक्ला द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान बड़े ही ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाहन किया गया। जनपद न्यायाधीश ने उनके स्वस्थ व दीर्घायु रहने की आशा करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी कृष्ण कुमार, राकेश कुमार सिंह, नरेन्द्र प्रकाश, सुमित प्रेमी, संदीप तिवारी, प्रवीण कुमार त्यागी, ज्ञानेन्द्र कुमार, घनश्याम शुक्ला, शिवम कुमार, शाम्भवी, यशार्थ विक्रम, माला कुमारी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अखिलेश अग्निहोत्री, दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ऋषि यादव, दिनेश गुप्ता, मोहम्मद हफीज सैफी, विवेक दत्त, कोर्ट मैनेजर मोहम्मद आरिफ खां, शिवम साहू आदि मौजूद रहे। फोटो एफआरडीपी ४ परिचय-सेवानिवृत्त होने पर प्रशासनिक अधिकारी को स्मृति चिन्ह भेंट करते जिला जज ———————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *