दूल्हे को घोड़ी पर आया हार्ट अटैक, मौत- दुल्‍हन स्‍टेज पर करती रही इंतजार

  1. एनएसी के पूर्व जिला अध्यक्ष था मृतक दूल्हा
  2. स्टेज पर दुल्हन कर रही थी दूल्हे का इंतजार
  3. शहर के जाट छात्रावास में थी शादी समारोह

मध्‍य प्रदेश में अभी शादी के दौरान डांस करती युवती की हार्ट अटैक से मौत की खबर पुरानी नहीं हुई थी कि एक और हादसे की खबर आ गई। श्‍योपुर में एक दूल्‍हे को घोड़ी पर बैठे-बैठे हार्ट अटैक आ गया। उसे तुरंत डॉक्‍टर को दिखाया तो उन्‍होंने उसे मृत घोषित कर दिया।

श्योपुर में एक शादी की रौनक पलभर में गम में बदल गई, दूल्हे की घोड़ी पर सवार होते ही अचानक मौत हो गई। यह घटना श्योपुर जिले की है, शादी की खुशी में पूरा परिवार और रिश्तेदार खुशी से झूम रहे थे, लेकिन कुछ ही क्षणों में माहौल मातम में बदल गया। घोड़ी पर सवार दूल्हे की अचानक मौत हो गई, जिससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।  श्योपुर के कांग्रेस नेता योगेश जाट का भतीजा प्रदीप जाट की शादी का जश्न मनाया जा रहा था। प्रदीप, एनएसयूआई का पूर्व जिला अध्यक्ष भी रह चुका था, अपने विवाह समारोह में दोस्तों और परिवार के साथ नाच-गाकर आनंद ले रहा था। दूल्हे ने पारंपरिक रस्म निभाते हुए तोरण मारा और घोड़ी पर बैठकर स्टेज की ओर बढ़ा। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और कुछ ही पलों में उसने घोड़ी पर ही दम तोड़ दिया। यह देख बराती और परिजन स्तब्ध रह गए। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

शादी की तैयारियों में जुटे परिजनों को क्या पता था कि खुशियों का यह दिन जिंदगी भर का गम दे जाएगा. जैसे ही दूल्हे की मौत की खबर फैली, घर में मातम पसर गया. दूल्हन, जो सोलह श्रृंगार कर अपने होने वाले पति का इंतजार कर रही थी, यह खबर सुनकर बेसुध हो गई. दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और शादी का घर मातम में बदल गया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *