मोर के अंडों को सेया और अब परिवरिश कर रही मुर्गी

ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना उक्त वाकया
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। मोर व स्वयं के अंडों को मुर्गी ने सेया और जब बच्चे निकले, तो दोनों की परिवरिश भी मुर्गी कर रही है। यह दृश्य लोगों के लिए कोतूहल का विषय बन गया है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव जाफर नगर में एक अजब करिश्मा देखने को मिला। जहां मोर के अंडों को एक परिवार ने मुर्गी के अंडों के साथ रख दिया। मुर्गी ने दोनों अंडों को सेया। अड्डों से मोर व मुर्गी के बच्चे निकले। अब दोनों बच्चों की परिवरिश भी मुर्गी कर रही है। यह वाकया पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताते चलें कि ग्रामीण अजीम खान की पत्नी फरजाना के बच्चों को खेत में काम करते समय मोर के अंडे मिल गए थे। जो उन्होंने मुर्गी के अंडों के साथ रख दिये। कुछ दिन बाद मोर के अंडों से मोर के बच्चे और मुर्गी के अंडों से मुर्गी के बच्चे निकले, लेकिन इसकी परवरिश मुर्गी ही कर रही है। इस दृश्य को देखने गांव के काफी लोग आते हैं। फिलहाल यह दृश्य लोगों के कौतूहल का विषय बना हुआ है। ग्रामीण कहते हैं कि यह मां की ममता का जीता जागता उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *