कंपिल, समृद्धि न्यूज। जैन श्वेतांबर मंदिर प्रांगण में तंत्र साधक ज्योतिषी श्रीमद भागवत एवं रामकथा वाचक गुरुदेव के द्वारा मानव कल्याणार्थ आध्यात्मिक प्रवचन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुदेव का सभी ने तिलक व फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद गुरुदेव ने प्रवचन दिए। इस दौरान अनेक नगरवासी मौजूद रहे।
नगर के जैन श्वेतांबर मंदिर में कानपुर के तंत्र साधक ज्योतिषी चंद्रेश जी महाराज के प्रवचनों का कार्यकम रविवार को आयोजित किया गया। सर्वप्रथम ट्रस्ट के मंत्री पुखराज डागा ने नगरवासियों के साथ गुरुदेव महाराज का तिलक आरती कर फूल मालाओं से पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। गुरुदेव ने कहा कि संसार में मानव जीवन प्राप्त कर किसी के काम न आए तो मानव जीवन बेकार है। मानव जीवन में धन, आयु, बल में बड़ा मानव बड़ा नहीं होता। बड़ा वही है जो ज्ञान में बड़ा है और ज्ञान बिना गुरु के नहीं मिला सकता। कल्पवृक्ष के नीचे खड़े होकर मांगने से तो स्वर्ग लोग की ही प्राप्ति हो सकती है, लेकिन गुरुकृपा से बैकुंठ की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया संसार में कुछ चाहते हो तो गुरु कृपा प्राप्त करके ही संभव है। गुरुदेव ने कहा ध्यान करने योग्य कोई वस्तु अगर है गुरु वचन, पूजा करने योग्य कोई वस्तु है तो है गुरु चरण, गुरु जी का वाक्य ही मंत्र है। गुरुदेव ने कहा कि अगर आपको धन मिल जाता है तो उसको धर्म में लगाना चाहिए। सुखी इंसान तब होगा जब आप परमात्मा के चरणों में अपना ध्यान लगाते हैं। मानव शरीर भगवान की कृपा से प्राप्त हुआ है। तिरासी लाख निन्यानबे हजार नौ सौ निन्यानबे योनियों के बाद मानव जीवन प्राप्त होता है। इसलिए हमें भगवान के चरणों में कुछ समय देना चाहिए। संसार में सुख की प्राप्ति नहीं हो सकती इसी संसार में रहकर आप सुख की कल्पना करके सुखी रह सकते हैं। मानव शरीर प्राप्ति करने के बाद संसार में सुखी होने का एक ही साधन गुरु के द्वारा भगवान की प्राप्ति करना। उन्होंने कहा कि भवन कहते है कि जो मुझ पर विश्वास रखता है उनके नित्य की वस्तुओं की व्यवस्थाएं मैं करूंगा। जिस दिन आप भगवान की शरण में चले गए उस दिन से आपके सारे कष्ट का निवारण हो जाएगा। अगर अपने परमात्मा को सर्वस्व मान लिया है तो अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है तो मैं प्राप्त कराकर उसको संरक्षित भी कर दूंगा। बनावटी संसार में भगवत प्राप्ति ही सब कुछ है। संसार के लोग धोखा दे सकते हैं लेकिन परमात्मा को अगर आपने सब कुछ मान लिया है तो वो आपको कभी धोखा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि भगवान कहते हैं कि बनावटी लोगों का त्याग करके सभी कार्य मेरे ऊपर सौंप दीजिए। मानव जीवन में दुख का कारण सभी पर विश्वास करना।
मानव शरीर भगवान की कृपा से प्राप्त होता है-चंद्रेश जी महाराज
