ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का असर: भारत से रॉकेट लॉन्चर खरीदेगा इजराइल, दिया 150 करोड़ का ऑर्डर

नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की देसी कंपनियों के बने हथियारों ने पाकिस्तान को धूल चटा दी थी। भारतीय हथियारों के सामने तुर्की और चीन के हथियार भी बौने साबित हुए थे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की डिफेंस कंपनियों के दुनियाभर में चर्चे शुरू हो गए। यही कारण है कि अब भारतीय हथियारों की डिमांड दुनियाभर से आने लगी है। इजराइल ने भारत की डिफेंस कंपनी नाइब लिमिटेड से बड़ा सौदा किया है। एनआईबीई लिमिटेड को इस्राइल की अग्रणी तकनीकी कंपनी से 150 करोड़ रुपये का निर्यात ऑर्डर मिला है, जिसमें 300 किलोमीटर तक की रेंज वाला यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चर बनाना और सप्लाई करना शामिल है। यह पहली बार है जब भारत में इस तरह की अत्याधुनिक तकनीक का उत्पादन वैश्विक बाजार के लिए हो रहा है। महत्वपूर्ण रक्षा प्रणालियों के अग्रणी भारतीय निर्माता, एनआईबीई लि0 को इस्राइल की विश्व प्रसिद्ध अग्रणी प्रौद्योगिकी-आधारित कंपनी से करीब 150 करोड़ रुपये का निर्यात ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर में 300 किलोमीटर तक की रेंज क्षमता वाले यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चर का निर्माण और आपूर्ति शामिल है। यह वैश्विक बाजार के लिए पहली बार भारत में निर्मित एक अत्यधिक उन्नत तकनीक है।

क्या है यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चर

यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चर अपनी श्रेणी में सबसे अच्छे हैं। ये अभी दुनिया में मौजूद लॉन्चर से भी बेहतर हैं। इस ऑर्डर से नाइब लिमिटेड का कारोबार विदेशों में बढ़ेगा। साथ ही आधुनिक हथियारों के मामले में भारत की स्थिति भी मजबूत होगी। नाइब लिमिटेड विदेशी कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रही है। वे भारत के लिए और दूसरे देशों के लिए भी आधुनिक हथियार बना रहे हैं। इससे भारत की रक्षा शक्ति बढ़ेगी और दुनिया में भी नए हथियार बनाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *