फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन स्वराज की मासिक बैठक जिला कार्यालय कायमगंज शिवारा रोड पर सम्पन्न हुई। ग्राम पट्टी मदारी स्थित शिवारा में बैठक में जिला संरक्षक विमल यादव ने कहा कि किसानों के साथ सरकार दुव्र्यहार कर रही है। बिजली की कटौती होने के कारण खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। कई कार्यकर्ताओं का पुलिस द्वारा उत्पीडऩ किया गया है। जिसे किसान यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी। किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष राहुल पाल ने किसानों की समस्याओं को लेकर चिंता व्यक्त की। शीघ्र ही किसान यूनियन समस्याओं को लेकर राज्यपाल सम्बोधित ज्ञापन कलेक्टे्रट पहुंचकर सौंपेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता को बिना बजह परेशान किया गया तो आंदोलन होगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुबोध शाक्य, विपिन यादव, विजनेश पाल, अवधेश पाल, सुरजीत पाल, अभिषेक राठौर, प्रदीप कुमार, सचिन, पंकज, नन्हें, शिवकुमार मौजूद रहे।
भाकियू की बैठक में बिजली कटौती व पुलिस उत्पीडऩ का उठा मुद्दा
