फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत भारतीय हिन्दी भवन नुनहाई में काव्य गत संगीत मय नृत्य नाटिका व राम कथा के विभिन्न रुप की प्रस्तुति की गई। लेखिका कथानक अस्मिता पंथ ने संगीतबद्ध आधुनिक शैली में प्रदर्शन किया। डा0 शिवओम अम्बर ने रामकथा के माध्यम से समीक्षा की। राम के प्रति काव्य जगत में उनकी दृष्टि, उनकी आस्था प्रस्तुत की। अस्मिता पंथ ने आधुनिक शैली में नये प्रयोज वाल्मीकि कवि के राम तुलसी के राम, राधेश्याम, रामयजी के नाटकीय संवाद शैली में राम की दृष्टि वही आधुनिक कवि डा0 शिवओम अम्बर कुमार विश्वास के राम काव्यगत शैली का प्रयोग किया। नृत्य नाटिका में वैदिक काल में पुराण, वेद, शास्त्रों के संवाद शैली में आधुनिकता दिखायी देती है। प्रकाश, ध्वनि, संगीत, दर्शकों को कम्प्यूटर के माध्यम से दर्शकों के रोकला एवं आकर्षण प्रदान करती है। मुख्य अतिथि के रुप में डा0 हरिदत्त द्विवेदी ने पहुंचकर नृत्य नाटिका की प्रशंसा की। अधिवक्ता व आयकर विभाग के राजन महेश्वरी ने भी विचार रखे। उन्होंने भी कला संवाद व उनके प्रदर्शनी शैली भारतीय संस्कारों की प्रशंसा की। इस अवसर पर गणेश दुबे, संतोष पाण्डेय, अशोक मिश्रा, बृजकिशोर सिंह किशोर आदि लोग मौजूद रहे। नृत्य नाटिका देखकर सभी लोग मंत्रमुग्ध हुए। श्रीराम आराधना के साथ प्रसाद वितरण कर समापन हुआ।
संगीत मय नृत्य नाटिका व राम कथा की प्रस्तुति देख श्रोता हुए मंत्रमुग्ध
