शादी के विरोध में थे परिजन, जिसके चलते उठाया कदम
सूचना पर पहुंची ने शवों को नीचे उतरवाकर भरा पंचनामा
जहानगंज, समृद्धि न्यूज। प्रेमी युगल के शव घर के कमरे में फांसी पर झूलते मिले। परिजनों को जानकारी होने पर कोहराम मच गया। सूचना पर पंहुची पुलिस ने दोनों के शवों को नीचे उतारकर पड़ताल की तथा शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर भरतामऊ निवासी अरविन्द कुमार सक्सेना कपड़े सिलने का कार्य करते हैं। उनकी 18 वर्षीय पुत्री शिवानी का प्रेम प्रसंग गाँव के ही अहिवरन बाथम के 25 वर्षीय पुत्र सुरजीत से लगभग एक साल से चल रहा था। अहिवरन राजस्थान में भट्टे पर नौकरी करता है। लिहाजा सुरजीत घर पर अकेला की रहता था, लेकिन दोनों का प्रेम प्रसंग परिजनों को स्वीकार नहीं था। जिससे दोनों मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। बीती रात सुरजीत के घर के कमरे में जब उसके ताऊ रामबरन सुबह तडक़े गये, तो प्रेमी युगल का शव फांसी पर झूल रहा था। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को नीचे उतरवाकर उनका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सीओ सोहराब आलम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
