अमर शहीद मणींद्रनाथ बनर्जी की शहादत को किया गया याद

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अमर शहीद मणिन्द्र नाथ बनर्जी का ९२वां शहादत दिवस मनाया गया। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बाद में जेल के अंदर बने सभागार में गोष्ठी का आयोजन कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक आशीष तिवारी ने कारागार के अन्दर अमर शहीद मणीन्द्रनाथ बनर्जी स्मारक स्थल पर दीप प्रज्जवलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कारागार में निरूद्ध बन्दियों यथा.बंदी रामधन थापाॉ, बन्दी धुव्र तिवारी आदि ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों से उपस्थित स्वतन्त्रता सेनानियों के परिजनों, अधिकारियों एवं बन्दियों को भाव विभोर कर दिया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक आशीष तिवारी ने बन्दियों द्वारा दी गयी प्रस्तुतियों पर पुरस्कार स्वरूप सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बन्दियों को 03 दिन का विशेष परिहार दिये जाने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान शहीद मणीन्द्र नाथ बनर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। साथ ही राष्ट्रभक्त मणीन्द्र नाथ बनर्जी द्वारा स्वतन्त्रता संग्राम में अपने प्राणोत्सर्ग किये जाने हेतु शत.शत नमन एवं वंदन किया गया। इस दौरान स्वतन्त्रता सेनानियों के परिजन प्रेमधन लाल, ओम प्रताप सिंह, अहिवरन सिंह, अजय कुमार, राम आसरे, करुणेन्द्र कुमार यादव कारापाल, रवीन्द्र सिंह कारापाल, सुधाकर राव गौतम उपकारापाल, हरेन्द्र राठी उपकारापाल एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *