फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। काकुत्स समाज ने वार्षिक सम्मेलन में वरिष्ठ नागरिकों व मेधावियों को सम्मानित किया गया। काकुत्स विकास महासभा के जिला सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि काकुत्स समाज सनातन धर्म की परंपराओं को मानने वाला समाज का अभिन्न अंग है। सनातन को मिटाने वाले लोग मानसिक रूप से दिवालिया और पागल है। सनातन धर्म को मिटाने वाले राष्ट्रद्रोही स्वयं मिट जायेंगे। डीपीबी पी विद्यालय में काकुत्स मान्यता दिवस एवम महासभा के स्थापना दिवस पर आयोजित जिला सम्मेलन में वरिष्ठ नागरिकों व मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान करते हुए मुख्य अतिथि आरके श्रीवास्तव उपनिदेशक मत्स्य विभाग ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज, राष्ट्र, परिवार की धरोहर है। उन्होंने कहा कि भूखे रह लेना, कर्ज लेना पड़े तो ले लेना लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाना क्योंकि शिक्षा के विना व्यक्ति का जीवन अधूरा होता है। विशिष्ठ अतिथि देवी प्रसाद, संजय कुमार, रामशरन, सुशील चंद्र, अनिल कुमार, सुरेश कुमार, संस्थापक राजेश निराला ने कहा कि काकुत्स समाज को सनातन धर्म का अभिन्न अंग होने पर गर्व है। कार्यक्रम के संयोजक जिलाध्यक्ष डा, जागेश्वर प्रसाद एवम महामंत्री रामनारायण ने समाज के 30 वृद्ध दंपतियो को स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया। इस मौके पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा, जागेश्वर प्रसाद एवम संचालन कोषाध्यक्ष देवेश कुमार ने किया। इस मौके पर राजाराम, सत्येंद्र, कमलेश चंद्र, संजय, पवन, सनी, गणेश, सुशील, राजेश, राजीव, नरेश, अर्पित, प्रदीप, सुधीर, आनन्द स्वरूप, राजेश फौजी, मनमोहन सहित आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे।
