बीस वर्षों से मंदिर में रह रहे अधेड़ की उपचार के दौरान मौत

पुत्रों ने शव की शिनाख्त करने से किया मना
भतीजे ने अपने चाचा के रुप में की शिनाख्त
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज
। हनुमान मंदिर में रह रहे अधेड़ की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों को जानकारी होने पर शिनाख्त करने से साफ मना कर दिया। भतीजे ने अपने चाचा की शिनाख्त की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
जानकारी के अनुसार थाना राजेपुर के ग्राम जिठौली निवासी 50 वर्षीय रामकिशोर दुबे पुत्र स्व0 राम दुबे 20 वर्ष पूर्व घर से नाराज होकर निकल आये थे। तब से रामकिशोर भोलेपुर स्थित हनुमान मंदिर में रहकर अपना जीवन करते थे। बीते दिनों उनकी तबियत हो गई तो मंदिर के लोगों ने उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतक के भतीजे सुनील दुबे को हुई तो वह मर्चरी पहुंच गया और शव की शिनाख्त अपने चाचा रामकिशोर के रुप में की। घटना की सूचना मृतक के पुत्रों को दी गई तो उन लोगों ने पहचानने से मना कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने शव को मृतक के भतीजे के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *