प्रभारी मंत्री ने लाभार्थियों को वितरित किये टैबलेट, कृषि यंत्र व चेक/प्रमाण पत्र

विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उ0प्र0/प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में क्लेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। मंत्री ने कृषि विभाग की कृषि यंत्रीकरण योजनांतर्गत मधुबाला को कम्बाइन हार्वेस्टर की चाबी प्रदान की। जिस पर 1019700 का अनुदान व उमेश चंद्र को लेजर लैंड लेवलर, अनुदान 135000 प्रदान की। मंत्री ने 10 विद्यार्थियों को टैबलट वितरित कियें गये। उद्यान विभाग के सौजन्य से 09 किसानों कों एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनांतर्गत संकर शाकभाजी बीज उपलब्ध कराये गये। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के 05 बच्चों को प्रमाणपत्र वितरण किया गया। मुख्यमंत्री आवास योजना के 02 लाभार्थियों को चाबी वितरण की गई, एन0आर0एल0एम0 में 126 समूहों को प्रति समूह 30 हजार कुल 37.80 लाख रिवालविंग फंड वितरित किया। युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतरर्गत पांच लाभर्थियों को चेक वितरित कियें। पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना के 05 समाज कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना के 03 व वृद्धावस्था पेंशन के 01 लाभर्थी को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

तटबंध बनाने का सर्वे पूर्ण, स्टीमेट में आपत्ति को बैठक कर दूर करने के दिये निर्देश

फर्रुखाबाद। मंत्री ने समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। मंत्री ने पूछा कि पिछली बैठक में गंगा नदी पर तटबंध बनाने के लिए सर्वे के निर्देश दिए गये थे, उसकी प्रगति क्या है, अधिशाषी अभियन्ता सिचाई द्वारा बताया गया कि तटबंध का सर्वे हो गया है, 465.80 करोड़ की परियोजना का स्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है। जिस पर शासन द्वारा कुछ आपत्ति लगायी है। मंत्री ने निर्देशित किया कि सांसद व विधायकगणों एवं जिलाधिकारी के साथ बैठक कर आपत्ति दूर करें। तटबंध के अन्दर आने वाले गांव के परिवारों की संख्या का सर्वे करा लें। सांसद ने बाढ़ में विस्थापित हुए लोगों को जमीन उपलब्ध करान की मांग की। मंत्री ने डीएम को आवश्यक कार्यावाही करने का निर्देशित किया। अधीक्षण अभियन्ता विद्युत ने बताया कि बाढ़ से कायमगंज के गांवों की बाधित विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गयी है।

जनपद स्थापना दिवस रामनगरिया में जिला महोत्सव के रुप में मनाया जाये

फर्रुखाबाद। मंत्री ने निर्देशित किया कि जनपद की स्थापना दिवस को श्री राम नगरिया मेले में जिला महोत्सव दिवस के रूप मनाया जाये। सांसद ने साहबगंज बिजली घर के जे0ई0 को हटाने की मांग की गई। एनएचएआई की बेबर रोड पर गड्डो व नाले को रोड से ऊँचा होने की शिकायत की गई। मंत्री ने पी0डब्ल्यू0डी0 व जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम बनाकर टेक्निकल बिंदुओं पर जाँच कराने के निर्देश दिये। हर घर जल परियोजना की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई, सुधार न होने पर कार्यवाही के निर्देश दिये। अल्पसंख्यक कल्याण, समाज कल्याण व पिछड़ा वर्ग कल्याण की सी0एम0 डेशबोर्ड पर खराब रैंकिंग पर नाराजगी जताई। सांसद ने पटेल पार्क में स्थापित सरदार पटेल की मूर्ति का सौंदर्यीकरण कराये जाने, रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा लगाए जाने की मांग की। डीएम ने बताया गया कि रानी अवंतीबाई लोधी की मूर्ति स्थापना के लिए जगह निर्धारित हो गई है। विधायक अमृतपुर ने कहा कि कही कही यूरिया महंगी बिकने की शिकायत प्राप्त हो रही है। सांसद ने मक्का क्रय केंद्रों पर किसानों की मक्का न खरीदें जाने की शिकायत की। मंत्री ने डीएम को निर्देशित किया कि सभी क्रय केंद्रों पर हुई खरीद की टीम बनाकर जाँच कराई जाए, खरीद केवल किसानों से हो। निर्माणाधीन परियोजनाओं का समय-समय पर पर्यवेक्षण होता रहे, लाभार्थी परक योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तिओ को ही मिले। इस अवसर पर जिला पंचायत, जिला अध्यक्ष भाजपा, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी व समस्त जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *