युवा उत्सव एवं साइंस मेले में प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में जनपद स्तरीय युवा उत्सव एवं साइंस मेला कार्यक्रम का आयोजन महीयसी महादेवी वर्मा इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य व विशिष्ट अतिथि जिला युवा अधिकारी शिखर रस्तोगी, जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह, महादेवी वर्मा इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत रही। एक दिवसीय कार्यक्रम युवा कल्याण विभाग द्वारा निबंध प्रतियोगिता, पेंटिंग, कविता लेखन, लोकगीत, लोक नृत्य एवं साइंस मेला का आयोजन किया गया। संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जीतू, पुष्पेंद्र यादव, अनुराग, शुभम सिंह आदि द्वारा कराया गया। निर्णायकों में सुधीर कुमार पाल, लक्ष्मी प्रजापति, रविंद्र सक्सेना, निर्मल सिंह, गीता देवी, दीप्ति सिंह, गुलशन जहां आदि मौजूद रहे। निवेदिता अवस्थी (कविता लेखन), निवेदिता अवस्थी (पेंटिंग), नम्रता सिंह की टीम (साइंस मेला), तान्या (कहानी लेखन), लोकनृत्य में प्रिया की टीम, लोकगीत में भूमि की टीम विजेता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *