भारत विरोधी बयानों पर विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को दी सख्त चेतावनी, भुगतने होंगे दर्दनाक परिणाम

समृद्धि न्यूज। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के नेताओं की भारत-विरोधी टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और उन्हें चेतावनी दी कि किसी भी दुस्साहस का नतीजा बुरा होगा। वहीं, इजीरइल-फिलस्तीन मुद्दे पर भारत ने संघर्ष विराम, बंधकों की रिहाई और दो-राष्ट्र समाधान का समर्थन दोहराया।
भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के गीदड़भभकी पर भारत ने कहा कि पड़ोसी मुल्क को लगाम में रहने की जरूरत है नहीं तो उसे दर्दनाक परिणाम भुगतने होंगे। भारत ने यह भी कहा कि जैसा कुछ दिन पहले किया था वैसा ही फिर करेंगे इसलिए पाकिस्तान अपनी हद में रहे। दरअसल, हाल के दिनों में पाक आर्मी चीफ और पीएम शहबाज ने सिंधु जल समझौते को लेकर जिस तरह से भारत के खिलाफ बयान दिए हैं, वह बर्दाश्त के बाहर है।
जनरल मुनीर और पीएम शहबाज के बयान को लेकर जब सवाल किया गया तो विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ घृणास्पद टिप्पणी कर रहा है। वह अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए बार-बार भारत विरोधी बयान दे रहा है। यह उसकी पुरानी आदत है, पाकिस्तान को अपनी बयानबाजी पर संयम रखने जरूरत है वरना किसी भी दुस्साहस के दर्दनाक परिणाम होंगे, जैसा कि हाल ही में देखने को मिला था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *