बदमाशों ने पिता पुत्र की पिटाई कर हजारों रुपए लूटे

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पिता पुत्र को असलहों से धमकाकर हजारों रुपये लूट लिये। पीडि़तों ने थाने पहुंचकर पुुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया।
जानकारी के अनुसार जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम घाटमपुर निवासी सुमेर सिंह अपने पिता पवन कुमार सिंह के साथ लोडर की बॉडी बनवाकर कासगंज से लौट रहा थे। रात्रि लगभग 11 बजे दीपक ढाबे पर खाना खाकर मोहम्मदाबाद से जहानगंज की ओर जा रहे थे। वह लगभग 11:30 बजे मौधा गांव की पुलिया के पास से गुजर रहे थे। यहां घात लगाए खड़े गांव के विनय सिंह पुत्र राजवीर, हिमांशु पुत्र अनिल राठौर, शिवम पुत्र कृष्ण कुमार, सूरज पुत्र अवध बिहारी राठौर ने लोडर को रोक लिया। गाली-गलौज करते हुए सुमेर सिंह को गाड़ी से बाहर खींचकर पिटाई की। पवन को भी गाड़ी से बाहर खींचकर डंडों से पिटाई की और तमंचा व बंदूक लगाकर मार डालने के लिए धमकाते हुए कहबा कि जो रुपए हों तुरंत दे दो। भयभीत पवन ने गाड़ी की डिग्गी में रखें 6000 रुपये उक्त लोगों को दे दिए। इसी दौरान सुमेर सिंह छूटकर भागे तथा चिल्लाने लगे। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीडि़त अपनी गाड़ी लेकर कोतवाली मोहम्मदाबाद गए। पुलिस ने घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद में प्राथमिक उपचार कराया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया तहरीर मिल गयी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *