एटा में घटी घटना की जांच करने के लिए बनायी कमेटी में फर्रुखाबाद के डा0 नवल किशोर व अरविन्द कश्यप का नाम भी शामिल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जनपद एटा में घटी घटना की हकीकत जानने के लिए १० लोगों की समिति गठित की है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी किये गये पत्र के अनुसार जनपद एटा विधानसभा अलीगंज के ग्राम झकरई में मुरारी कश्यप की बेटी जो कक्षा ७ में पढ़ती थी। जो कि विद्यालय जाने के उपरांत घर वापस नहीं आई तथा बाद में उसकी हत्या भी कर दी गई। समाजवादी पार्टी की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल जनपद एटा में 27 अगस्त को मुरारी कश्यप की बेटी के घर जाकर के वास्तविक घटना की जानकारी करेगे व शीर्ष नेतृत्व को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगे। बनायी गई कमेटी में जनपद फर्रुखाबाद के लोकसभा प्रभारी/प्रदेश सचिव डा0 नवल किशोर शाक्य व पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष अरविंद कश्यप को प्रतिनिधि मंडल में शामिल किया गया। यह जानकारी मीडिया सेल प्रभारी विवेक यादव द्वारा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *