
सद्भावना मंच द्वारा सर्वधर्म सम्मेलन का हुआ आयोजन फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सद्भावना मंच के तत्वाधान में सर्वधर्म सद्भाव सम्मेलन का आयोजन ठंडी सड़क स्थित नव भारत सभा भवन में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि भंते नागसेन ने कहा कि अपने धर्म को बढ़ा और दूसरे धर्म की आलोचना करने वालों की निंदा करता हूं। उन्होंने पंचशीलों की व्यवस्था करते हुए जल, हवा, धूप तथा मिट्टी को सनातन बताया। सभी चीजे सर्वजन्य सुविधाजनक तथा त्रिकालसत्य वाली है। उन्होंने विश्व के हुए युद्धों की विभीषिका का भी उल्लेख किया। शांति और अंहिसा के विचारों का समर्थन किया। दिल्ली से आये राष्ट्रीय उपमहासचिव वारिस अली ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि सद्भावना विकास का प्रतीक है और दुर्भावना विनाश का, संचालन करते हुए यश भारती डा0 रामकृष्ण राजपूत ने कहा कि संविधान की सुरक्षा अल्पसंख्यकों, अनुसूचितों, पिछड़ों को संविधान में दिये गये मौल्लिक अधिकारों की तरह ही सुरक्षा होनी चाहिए। उनके अनुसार यह सम्मेलन सभी को जोडऩे धर्माधता और औपनिषकता आतंकवाद के खिलाफ है। उपनिवेश वाद और आर्थिक गुलामी का खतरा आज भी देश के ऊपर है। वक्ताओं में जैन धर्म के पुखराज डागा, पारसी धर्म के जीनू शाह, बौद्ध धर्म के आशाराम बौद्ध, बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार, अटेवा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह जाटव, युनूस अंसारी, हसनैन खां, सुनील कटियार आदि को शाल ओड़ाकर सम्मानित किया गया। संचालन डा0 मोहम्मद मोहसीन ने किया। इस मौके पर मोहम्मद नासिर, अहमद आदिल, सतीश चन्द्र, नानक चन्द्र, शिवकुमार, शिवरतन शाक्य, भोजराज शाक्य, देवकीनंदन, होरीलाल, राजेन्द्र पाल, चन्द्रशेखर वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
