
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नवनिर्वाचित चेयरमैन ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर कर्मचारियों से मुलाकात कर परिचय किया तथा अधिशाषी अधिकारी से विचार विमर्श किया।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज नगर पंचायत कार्यालय पर नवनिर्वाचित चेयरमैन अनिल कुमार राजपूत अपने साथियों के साथ नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और वहां सभी कर्मचारियों से मुलाकात कर उनका परिचय लिया तथा सभी से कुशलक्षेम पूछकर अधिशाषी अधिकारी से काफी देर विचार विमर्श किया तथा विकास से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की। इस मौके पर अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत, अरविंद राजपूत, लक्ष्मण राजपूत, विजय कुमार, इरफान सिद्दीकी, सुदेश सिंह राजपूत, वेद प्रकाश, दिनेश गुप्ता, आवेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। कर्मचारियों ने नव निर्वाचित चेयरमैन का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
