सड़क के किनारे रखे नर्सरी के पेड़ों को अज्ञात लोगों ने किया क्षतिग्रस्त

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अददूपुर निवासी अमर सिंह पुत्र स्व0 ठकुरीलाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि मेरी नर्सरी गाँव से आधा किलोमीटर दूर है। मैंने अपनी नर्सरी से 300 पेड़ बाहर भेजने के लिए सड़क के किनारे रखे थे। उक्त पेड़ बिक्री के पेड़ थे। मैं सुबह गाड़ी पर नर्सरी के पेड़ों को लादने गया, तो देखा कि उक्त सभी पेड़ों के थैले किसी अज्ञात लोगो ने फाड़कर क्षतिग्रत कर दिये और पेड़ों की मिट्टी निकाल कर पेड़ों को बर्वाद कर दिया। जब मैंने आज सुबह यह नजारा देखा, तो मैंने डायल 112 नम्बर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस जाँच पड़ताल कर वापस चली आयी। पुलिस ने पीडि़त के प्रार्थना पत्र के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। ————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *