बैठक में रामलीला की पुरानी कमेटी को रखा गया यथावत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रामलीला मंडल की बैठक स्टेट बैंक रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में सम्पन्न हुई। बैठक में रामलीला की पुरानी कमेटी को यथावत रखा गया। कमेटी के गठन में संरक्षक डॉ0 रजनी सरीन, अध्यक्ष लालजी टंडन, उपाध्यक्ष रमन सारस्वत, जितेंद्र सिंह, गौरव सारस्वत को बनाया गया। मंत्री कपिल गुप्ता, उप मंत्री राजेश हजेला, विवेक मिश्रा, धर्मेंद्र कनौजिया, भइयन मिश्रा, हिमांशु चौहान, अन्नू शुक्ला, गोपाल सारस्वत, विश्वास सारस्वत को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी अशोक गर्ग को मिली। लेखा परीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ला बने। कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस मौके पर अशोक मिश्रा, संजय गर्ग, सुंदर गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में रामबारात को भव्यता देने पर चर्चा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *