शराब पिलाकर कुकर्म करने के बाद तोता की गई थी हत्या

आरोपी ने थाने पहुंचकर जुर्म किया कबूल, पुलिस ने भेजा जेल
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर निवासी संतोष कुमार के पुत्र अंशु उर्फ तोता का शव गांव के ही करौंदे की बगिया में पड़ा मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। तोता के शव का फोरेंसिक टेस्ट भी किया गया था। रविवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि शव मिलने पर गुमशुदी के मुकदमे में धारा ३०२ की बढ़ोत्तरी कर विवेचना के दौरान विधि विज्ञान प्रयोगशाला तालग्राम कन्नौज की परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर उपरोक्त मुकदमे में कुकर्म की धारा ३७७ की भी बढ़ोत्तरी की गई। डीएनए परीक्षण कराने के लिए संदिग्धों से डीएनए सैम्पल प्राप्त कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला आगरा भेजा गया। ५ सितम्बर को संदिग्ध बाबी उर्फ अनीश शर्मा का डीएनए हेतु परीक्षण लिया गया था। जिससे प्रभावित होकर अभियुक्त बॉबी उर्फ अनीश शर्मा को ८ सितम्बर को स्वयं थाने आकर घटना करना कबूल किया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि मुझे जब पता लगा कि मेरा सैम्पल गया है तब से नींद नहीं आ रही थी। जिस कारण मैंने स्वयं जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि २५ नवम्बर २०२२ को मृतक के साथ करौंदे के बाग में बैठ कर दारु पी और उसे पिलायी। नशा होने पर मृतक के साथ गलत काम करके मफलर से गला दबाकर हत्या कर दी। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल, कांस्टेबिल पुष्पेंद्र, संजीव कुमार के नाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *