विवादित जमीन पर कब्जा कराने गयी पुलिस बैरंग लौटी

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विवादित जमीन पर कब्जा कराने गई पुलिस बैरंग वापस लौट आयी।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज बाईपास पर रामवीर और रामबाबू की दो दुकानें विगत 30 वर्षों से हैं। जिस पर वह काबिज चले आ रहे हैं। उक्त जमीन 1562 नंबर इंतखाब में परशुराम निवासी दौलतपुर के नाम दर्ज थी। रामबाबू और रामवीर ने 30 वर्ष पूर्व उक्त जमीन की परशुराम ने स्टांप पर लिखा पढ़ी कर दी थी। इसके बाद परशुराम के पुत्रों ने उक्त जमीन का बैनामा रामबाबू और रामवीर के नाम कर दिया। वहीं उक्त जमीन पर धंसुआ गांव निवासी सुभाष चंद्र ने कई वर्ष पूर्व पावर ऑफ अटॉर्नी परशुराम से करवा ली थी। इसके बाद दो माह पूर्व उक्त जमीन सुभाष चंद्र पाल ने नवाबगंज कस्बा निवासी वार्ड नंबर 16 के सभासद आकाश ठाकुर के नाम बिक्री कर दी। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कब्जे का विवाद चल रहा है। एक सप्ताह पूर्व दुकान के दिनदहाड़े ताले काट दिए गए थे। जिसमें रामबाबू आदि पक्ष की महिलाएं पुलिस कप्तान और जिलाधिकारी से अपने दस्तावेज प्रस्तुत कर पुन: अपने पक्ष में आदेश करवाकर दुकानों पर ताले लगवा दिए थे। सनिवार को पुलिस उन महिलाओं को उस जगह से हटाने तथा आकाश ठाकुर को कब्जा दिलाने पहुंची। जहां पर महिलाओं ने अपनी जगह से हटने से पुलिस को साफ शब्दों में मना कर दिया और पुलिस को न्यायालय के आदेश की प्रति दिखाई। जिसमें उक्त जगह पर स्थाई रोक न्यायालय द्वारा लगाई गई। फिलहाल थाना अध्यक्ष बगैर कब्जा दिलाये वापस आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *