कर्मचारियों की सहभागिता से ही विश्वविद्यालय की प्रगति संभव : कुलपति

यूपीयूएमएस एम्पलाइज एसोसिएशन का तृतीय वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न

 सैफई : उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में यूपीयूएमएस एम्पलाइज एसोसिएशन का तृतीय वार्षिक सम्मेलन उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह एवं कुल सचिव दीपक वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष शरद यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह ने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय की वास्तविक ताकत उसके कर्मचारी होते हैं। कर्मचारी जितने जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हैं, संस्थान उतनी ही तेजी से आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई निरंतर विकास की राह पर है और इस प्रगति में कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारियों की सुविधाओं, कार्यसंस्कृति और पेशेवर विकास को लेकर गंभीर है। आने वाले समय में प्रशासन और कर्मचारियों के बीच संवाद को और मजबूत किया जाएगा, जिससे समस्याओं का समाधान समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जा सके। उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे टीम भावना के साथ कार्य करें और विश्वविद्यालय की गरिमा व प्रतिष्ठा को सर्वोपरि रखें।
प्रो. डॉ. अजय सिंह ने विश्वास जताया कि सभी कर्मचारियों के सहयोग से यूपीयूएमएस न केवल प्रदेश बल्कि देश के अग्रणी चिकित्सा शिक्षण संस्थानों में अपनी पहचान और अधिक मजबूत करेगा।
इस अवसर पर यूपीयूएमएस एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि संगठन का उद्देश्य कर्मचारियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ विश्वविद्यालय की उन्नति में सकारात्मक भूमिका निभाना है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन कर्मचारी हितों के साथ समाज और राष्ट्र सेवा को भी अपने दायित्व का हिस्सा मानती है। संगठन निरंतर प्रयास कर रहा है कि कर्मचारियों को सम्मानजनक कार्य वातावरण और उनके अधिकार प्राप्त हों।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एस.पी. सिंह, डीन आदेश कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी केवी अग्रवाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उमाशंकर सिंह के साथ एसोसिएशन के महामंत्री राजीव कुमार, उपाध्यक्ष अमित शुक्ला, जहीरुद्दीन, राजेश यादव, जंत्री प्रसाद वर्मा, गौरव श्रीवास्तव, स्वदेश दीक्षित, अमित सिंह, राजेश कुमार, सुदीप भदौरिया, राजेंद्र अनुरागी, प्रहलाद शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *