
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। बरसात के बाद कमजोर हुई कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गयी। इस दौरान युवती दबकर घायल हो गयी। आसपास के लोगों ने पहुंचकर मलबे में दबी किशोरी को बाहर निकाला। वहीं सूचना पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता ने पहुंचकर पीडि़त परिजनों के प्रति संवेदनायें व्यक्त की और हर सम्भव मदद करने की बात कही।
जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला टिकुलियन नगला निवासी अंकेश कुमार का मकान बरसात के चलते कमजोर हो गया था। रविवार की सुबह 10 बजे युवती अंबिका खाना खा रही थी, उसी दौरान मकान की जर्जर छत भरवारा कर गिर गई। जिसमें युवती दब गई। चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने मलबे में दबी युवकी को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता समर्थकों के साथ पहुंच गये और पीडि़त परिवार के प्रति संवेदनायें व्यक्त कर हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिया। पीडि़त के अनुसार उसने २०१९ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अप्लाई किया था। लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई।
