कमालगंज, समृद्धि न्यूज। बीते दिन गंगाजी में तीन लोगों में एक का शव गोताखोरों ने बीते दिनों निकाल लिया था, जबकि दो की तलाश अब भी जारी है। समाचार लिखे जाने तक उनका शव नहीं निकाला जा सका था।
जानकारी के अनुसार कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव मकू नगला निवासी रोहित पुत्र शिवकुमार उम्र लगभग 10 वर्ष तथा संजीव पुत्र अमर सिंह उम्र लगभग 36 वर्ष बीते दिन अपने खेत पर पिता के पास गेहूं फैलाने गये थे। खेत पर काम निपटाने के बाद रोहित व संजीव वापस लौट रहा थे, तभी दोनों गंगा में नहाने लगे। नहाते समय अचानक दोनों गहरे पानी में चले गये। जिस कारण दोनों डूबने लगे। उधर से आ रहे पिता शिवकुमार ने जब दोनों बच्चों को डूबते देखा, तो वह भी गंगाजी में कूद पड़े, लेकिन वह बच्चें को बचाने में असमर्थ रहे और खुद भी डूब गये। शुक्रवार को शिवकुमार का शव गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाल लिया था, लेकिन रोहित व संजीव को २४ घंटे बीतने के बाद भी अभी तक नहीं निकाला जा सका। समाचार लिखे जाने तक उनकी तलाश जारी थी। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दूसरे दिन भी गंगा में शवों की तलाश रही जारी
