
समृद्धि न्यूज़ संतकबीरनगर।शिक्षक दिवस के अवसर पर मंगलवार को डुमरी हरिहरपुर स्थित पं० अम्बिका प्रताप नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परंपरागत तरीके से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ० उदय प्रताप चतुर्वेदी तथा प्राचार्य डॉ० अनिल कुमार श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित करके किया गया जिसके बाद महाविद्यालय प्रबंधन से जुड़े लोगों द्वारा शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।इस क्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ श्रीवास्तव ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ० राधाकृष्णन की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया।डॉ श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे शिक्षक दिवस को मनाने का उद्देश्य तब तक पूर्ण और सार्थक नहीं हो सकता जब तक हम डॉ राधाकृष्णन के बताए रास्तों का अनुसरण न करें और उनके सिद्धांतों को आत्मसात न करें।उनके द्वारा डॉ राधाकृष्णन के भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति बनाने से लेकर प्रथम भारत रत्न बनने तक के सफ़र को छात्र और छात्राओं को बताया गया।इस कार्यक्रम में डॉ अरुण कुमार,डॉ० डी॰एन० पांडेय,ब्रिजेश व रविंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारी,प्राध्यापक,छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।
