समृद्धि न्यूज। थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं, गोलीबारी और रॉकेट हमलों में 9 से ज्यादा नागरिकों की जान जा चुकी है,अब वायुसेना तक मैदान में उतर आई है।
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद गुरुवार को हिंसक टकराव में बदल गया है। इस संघर्ष में अब तक 11 नागरिकों की मौत हो चुकी है। थाई सेना के अनुसार, सबसे ज्यादा हताहत सिसा केट प्रांत में हुए। जहां एक पेट्रोल पंप पर गोलीबारी में छह लोगों की जान चली गई। तीन सीमा प्रांतों में कुल 14 लोग घायल बताए गए हैं। बीते मई में हुई एक झड़प में एक कंबोडियाई सैनिक की मौत के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता गया है। अब हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पहले फायरिंग शुरू करने का आरोप लगाया है।
🇰🇭 Cambodian artillery reportedly struck Phanom Dong Rak Hospital on the Thai border — the facility had already been evacuated
Video shows Thai military taking cover https://t.co/7cLfw33I6t pic.twitter.com/uVCPHPoTWt
— RT (@RT_com) July 24, 2025
थाई आर्मी की जानकारी के मुताबिक थाईलैंड के सुरिन प्रांत और कंबोडिया के ओडर मेंची प्रांत की सीमा पर स्थित है एक प्राचीन मंदिर ता मुएन थोम मंदिर, यह इलाका लंबे समय से दोनों देशों के बीच विवादित रहा है, मंदिर का मालिकाना हक कौन रखे, इसको लेकर सालों से टकराव चला आ रहा है। थाई सेना की निगरानी प्रणाली ने सुबह करीब 7:30 बजे मंदिर के पास कंबोडिया की ओर से भेजा गया एक ड्रोन देखा। ये ड्रोन कुछ देर तक मंदिर के ऊपर मंडराता रहा और फिर गायब हो गया। इसके तुरंत बाद सीमा पर लगी बाड़ के पास छह सशस्त्र कंबोडियाई सैनिक देखे गए जो थाई इलाके में घुसने की कोशिश कर रहे थे, थाई गाड्र्स ने उन्हें चेतावनी दी लेकिन वे पीछे नहीं हटे।
गैस स्टेशन पर कंबोडिया ने राकेट से किया हमला
थाईलैंड के गैस स्टेशन पर कंबोडिया ने रॉकेट से हमला किया है। इसके बाद बैंकॉक में हडक़ंप मच गया है। सैनिक अपनी जान बचाने के लिए कई जगहों पर फर्श पर लेटे हुए दिख रहे हैं। इस दौरान कई लोगों के हताहत होने की खबरें सामने आ रही हैं।
⚡️BM-21 rockets DESTROY gas station in Thailand
Cambodian and Thai troops CLASH; reports of multiple victims
2 deaths and injured many school children and civilians — unconfirmed reports https://t.co/tdHM3WTDXs pic.twitter.com/u28Uzpwufk
— RT (@RT_com) July 24, 2025
अमेरिकी दूतावास ने अपने नागकिरों को जारी की एडवाइजरी
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जंग शुरू होने के बाद अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। थाईलैंड में अमेरिकी कॉन्सुलेट ने अपने नागरिकों को कहा कि थाईलैंड और कंबोडिया में 24 जुलाई को रॉकेट और आर्टिलरी गन से हमले की सूचना मिली है। ऐसे में सभी अमेरिकी नागरिकों को सलाह दी जाती है कि जो बॉर्डर क्षेत्रों में हैं, वह इलाका तत्काल खाली कर दें और थाईलैंड सरकार की एडवाइजरी को फॉलो करें।
थाई सेना ने शुरू की जंग: कंबोडियाई पीएम
कंबोडिया के ता मुएन थॉम मंदिर, ता क्राबेई मंदिर, मोम बेई इलाका और प्रेह विहेयर मंदिर के आसपास हमले किए गए हैं। सुबह से दोनों देशों में जंग जारी है। इन स्थानों को संघर्ष के मुख्य बिंदुओं के रूप में चिन्हित किया गया है। कंबोडियाई नेतृत्व का कहना है कि थाई सेना ने हमला शुरू किया, जो कि उनके द्वारा घोषित चकपोंग फुवनात सैन्य रणनीति के तहत किया गया पहला बड़ा आक्रमण है। प्रधानमंत्री हुन मानेट ने बताया कि थाई बलों ने ओदार मीन्चे प्रांत में स्थित कंबोडियाई सेना की चौकियों पर हमला किया और फिर मोम बेई क्षेत्र तक हमले का दायरा बढ़ा दिया।
