भगवान बुद्ध के ढाई हजार साल पहले दिए गए उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं- डॉ0 नबल किशोर शाक्य

महाचरित्रण पाठ एवं संकिसा महोत्सव का धूमधाम से हुआ शुभारंभ
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महाचरित्रण पाठ एवं संकिसा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे डॉ0 नवल किशोर शाक्य ने बौद्ध पुस्तकालय एवं महासमता बिहार पर अध्यक्ष बौद्ध भिक्षु चैतसिक बोधि द्वारा विधवत पूजा अर्चना कर फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
डॉ0 नवल किशोर शाक्य ने देश के कोने-कोने से आये बौद्ध उपासकों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध के ढाई हजार साल पहले दिए गए उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने कि पहले थे। आज देश के जो हालात हैं उन हालातों में भगवान बुद्ध और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जिन्होंने कि देश में समता मूलक समाज एवं समानता का अधिकार देश में देखा था, क्योंकि समानता का अधिकार धर्म और राजनीति से ऊपर होना चाहिए। महोत्सव में प्रियंका शाक्य ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले ने जीवनपर्यन्त एक दूसरे के साथ रहकर समाज की मदद की हम दोनों भी जीवनपर्यन्त महिलाओं को आगे बढऩे का काम करते रहेंगे। बौद्ध आर्मी के राष्ट्रीय प्रमुख विवेक बौद्ध शाक्य संगठन के अध्यक्ष विवेक शाक्य एवं कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष आलोक कुशवाहा के साथ महेंद्र प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार यादव, अश्विनी शाक्य, फराज आलम, महेंद्र सिंह, नरेंद्र शाक्य, जिला पंचायत सदस्य सत्यम शाक्य, वीरेश शाक्य, रजनी मिश्रा एवं अवनीश ने अपने-अपने विचारों व्यक्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *