
-नगर निगम के कर विभाग के वरिष्ठ लिपिक की सेवानिवृत्ति पर आयोजित हुआ विदाई समारोह। अयोध्या।शुक्रवार को कर विभाग के वरिष्ठ लिपिक सुरेश चन्द्र राठौर के सेवानिवृत्त होने के पर नगर निगम के तिलक हाल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त अरूण कुमार गुप्त,पार्षद बृजेन्द्र सिंह,रामभवन यादव,मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेन्द्र कुमार,कर निर्धारण अधिकारी सुदर्षन चन्द्रा, लेखाधिकारी नरेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक लेखाधिकारी राकेश कुमार,लेखाकार अचिंत्य श्रीवास्तव और विभागीय कर्मचारियों द्वारा उनका माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी।इस अवसर पर महापौर श्री त्रिपाठी द्वारा उन्हें नगदीकरण की धनराशि प्रदान की गयी तथा अन्य पेंशनरी देयताओं को तत्काल भुगतान किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।महापौर श्री त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में सेवानिवृत्त वरिष्ठ लिपिक श्री राठौर के सेवाकाल के कार्यो की भूरि भूरि प्रशंसा करते हएु उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।अपर नगर आयुक्त श्री गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि राजकीय सेवा में यह क्षण सभी के लिए आता है,जब हमारे संस्था/परिवार के सदस्य हमारे बीच से सेवानिवृत्त होते है।इनके कार्यो के प्रति निष्ठा प्रशंसनीय है।हम सभी आपके दीर्घायु जीवन की कामना करते है।
