फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते दिनों थाना मऊदरवाजा के क्षेत्र निवासी दरोगा जितेन्द्र ंसिंह चौहान के घर से चोरों ने दिन दहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोर लाखों रुपये कीमत के जेवरात व नगदी चोरी कर ले गये थे। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। वहीं शनिवार को भी चोरों ने घर में कोई न होने का फायदा उठाकर चोरी करने का प्रयास किया। दरोगा की पुत्रवधू की सतर्कता से चोरी होने से बच गयी। घर में चोर घुसने की सूचना पर मोहल्ले वालों की भीड़ लग गयी।
जानकारी के मुताबिक थाना मऊदरवाजा स्थित एक इंटर कालेज के पास रहने वाले दरोगा जितेन्द्र सिंह चौहान के घर से बीते दिनों ने चोर दिन दहाड़े घुस गये थे और लाखों रुपये कीमत के जेवरात व नगदी चोरी कर ले गये थे। जिससे परिजनों व मोहल्लेवालों में भय व्याप्त हो गया था। सूत्रों की माने तो दरोगा की पुत्रवधू प्रीती दोपहर के समय बाईपास स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवा लेने गयी थी। घर पर कोई नहीं था। जब प्रीती को शंका हुई तो उसने अपने भाई मोहन को फोन कर आवास देखने की बात कही और अपने घर भेजा। जब मोहन बहन प्रीती के घर पर पहुंचा और गेट का ताला खोलने का प्रयास किया, तो घर के अंदर एक व्यक्ति दिखायी दिया। जिसे रोकने को कहा तो वह शौचलय की छत पर चढक़र भाग गया। इसकी सूचना प्रीती को दी। मौके पर पहुंची प्रीती पुलिस को सूचना दी। मोहन ने प्रीती को बताया कि जो व्यक्ति घर में घुसा था वह काले रंग का लोवर व नीले रंग की शर्ट तथा सिर पर अंगौछा बांधे था। घर में चोर घुसने की जानकारी होते ही मोहल्ले वालों की भीड़ लग गयी। पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।
चोरों का आतंक: दरोगा के घर में फिर दिन दहाड़े घुसा चोर, मचा हडक़ंप
