नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। खेत में पानी लगाने गये चौकीदार को दबंगों ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया। चौकीदार ने थाने मेंं तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव धनिया मानपुर निवासी चौकीदार राजकुमार पुत्र अनोखेलाल ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को वह अपने खेत में पानी लगाने गया था, तभी पड़ोसी गांव निवासी मोरपाल पुत्र फौजदार तथा एक व्यक्ति अज्ञात ने जातिसूचक गाली-गलौज कर मारपीट की। चौकीदार ने थाना पुलिस को तहरीर दी। चौकीदार की तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
