परिजनों ने महिला ऊषा देवी के खिलाफ दी तहरीर
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। घर से दवा लेने आई 15 वर्षीय किशोरी दवा लेने के बाद टेंपो के इंतजार में खड़ी थी, तभी एक महिला आयी और किशोरी को अपने साथ ले गयी। किशोरी की मां ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव पत्योरा निवासी रेखा देवी पत्नी महावीर सिंह सक्सेना ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी १५ वर्षीय पुत्री कु0 वंदना जो कि घर से दवा लेने की कहकर नवाबगंज बाजार करने आयी थी जो वापस लौटते समय बबना तिराहे पर टैक्सी का इंतजार कर रही थी, तभी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कस्बा के मोहल्ला विजयनगर निवासी उषा देवी पत्नी सरनाम जो की पूड़ी बेलने का कार्य करती है। वह उसकी पुत्री को अपने साथ बुला ले गई। जब पीडि़त महिलाउषा देवी के घर जानकारी करने गई, तो उसकी पुत्रवधू मिली। उसने बताया कि वह सिरौली पूड़ी बेलने गई हुई है, लेकिन जब सिरौली जाकर पता किया, तो उसकी पुत्री का कहीं अता पता हीं लगा और न ही ऊषा देवी ने कोई सही बात बतायी। तब पीडि़ता थाने आई और थाना पुलिस को नामजद आरोपी महिला के विरुद्ध तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने पीडि़त महिला को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
