आ गया दुनिया का पहला AI फोन, TikTok की कंपनी ने किया लॉन्च

समृद्धि न्यूज। अब स्मार्टफन सिर्फ कॉल, मैसेज या नेट चलाने के लिए नहीं, बल्कि खुद सब काम करने के लिए तैयार हो रहा है। चीन में TikTok  की पैरेंट कंपनी ByteDance ने हाल ही में एक ऐसा AI स्मार्टफोन पेश किया है, जिसकी क्षमताएं सुनकर लोग हैरान रह गए। दुनिया के पहले AI फोन को लेकर कई दावे हैं, लेकिन अभी हाल ही में सबसे ज़्यादा चर्चा में जो एजेंटिक Agentic AI smartphone आया है, वह है Nubia M153। इर्से GTE के नूबिया और Byte Dance जो TikTok  की पेरेंट कंपनी है, के सहयोग से विकसित किया गया है और ये एक प्रोटोटाइप है। यह फोन पूरी तरह से एक इंसान की तरह काम कर सकता है। हाल के दिनों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है।

हर दिन नई तरक्की देखने को मिल रही है, लेकिन इस बार चीन ने एक ऐसा इनोवेशन दिखाया है जो भविष्य की झलक जैसा लगता है। जी हां, चीन ने एक ऐसा AI से चलने वाला स्मार्टफोन बनाया है जो न सिर्फ वॉयस कमांड पर चल सकता है, बल्कि स्क्रीन को खुद पढक़र ऐप खोल सकता है, फॉर्म भर सकता है, बुकिंग कर सकता है और इंसानों की तरह मुश्किल काम भी पूरे कर सकता है। इसे टेक इंडस्ट्री में अगली बड़ी क्रांति माना जा रहा है, जो स्मार्टफोन को सिर्फ डिवाइस से कहीं ज्यादा बल्कि एक असली आई-असिस्टेंट भी बना देगा जो खुद से फैसले लेगा। ये एक साधारण स्मार्टफोन से कहीं बढक़र है, इसका AI एजेंट ऑपरेटिंग सिस्टम के लेवल पर काम करता है और इंसानों की तरह स्क्रीन को देखकर आपकी सिंपल वॉइस कमांड से बताए गए काम के आधार पर सारे काम कर सकता है।

ऑटोनॉमस एक्शन की ताकत वाले इस फोन को आपको यह बताने की जरूरत नहीं है कि कौन सा ऐप खोलना है। उदाहरण के लिए, अगर यूजर कहता कि मेरे लिए ट्रेन टिकट बुक करो। तो AI खुद ऐप खोलता, स्क्रॉल करता, फॉर्म भरता और टिकट बुक कर देता, बिना और निर्देश दिए। यही वजह थी कि इसे फुल-स्टैक AI सिस्टम कहा जा रहा था। एक ऐसा फोन जो खुद काम कर सकता है, वही फोन आपकी निजी तस्वीरें, व्हाट्सऐप चैट, पासवर्ड या बैंकिंग ऐप्स तक पहुंच सकता है, यह विचार लोगों को असहज करने लगा। इसीलिए ByteDance ने बताया कि वे अब इस सिस्टम के लिए कड़ी सुरक्षा, सीमित एक्सेस और नियम लागू करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *