*शराब पीने का था आदी, पुलिस ने पहुंचकर की जांच पड़ताल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार थाना कादरीगेट के नोनमगंज निवासी ३५ वर्षीय देवानन्द पुत्र श्रीकृष्ण शराब पीने का आदी था। ६ माह से देवानन्द अपने मामा रामलखन निवासी मंझा की मडैय़ा थाना अमृतपुर के यहां रह रहा था। बीती रात देवानन्द की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के मामा ने बताया कि उनका भांजा शराब पीने का आदी था और सुबह से ही दारु पी लेता था। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
